ताज़ा खबरें

गुरु पूर्णिमा 2022: जानिए क्यों मनाई जाती है गुरुपूर्णिमा और क्या है इसका महत्व?

गुरु पूर्णिमा 2022: जानिए क्यों मनाई जाती है गुरुपूर्णिमा और क्या है इसका महत्व

 

प्रतिवर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिंमा मनाई जाती है। इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व आज यानी 13 जुलाई को मनाया जा रहा है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। उन्हीं की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है और उनकी पूजा की जाती है। गुरु पूर्णिमा इस दिन गुरु का बहुत महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से बढ़कर माना जाता है और गुरु का जीवन में विशेष महत्व होता है। उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर साल गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है।

वेदव्यास जी के आश्रम में उनके छात्र निशुल्क अध्ययन करते थे जिनमें से उनके पांच शिष्यों ने सर्वप्रथम इन दिनों में उनकी पूजा की थी उन्हें ऊँचे आसान में बैठकर उन्हें पुष्प अर्पित किये व उन्हें ग्रन्थ भी अर्पित किये थे।

13 जुलाई को पड़ने वाली गुरु पूर्णिमा पर ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से बेहद खास योग बन रही है. इस दिन मंगल, बुध, गुरु और शनि की स्थिति राजयोग बना रही है। गुरु पूर्णिमा के दिन रुचक, भद्र, हंस और शश नामक 4 राजयोग पड़ रहे हैं. इसके अलावा कई सालों बाद सूर्य-बुध की युति इस दिन बुधादित्य योग भी बन रहा है।  

गुरु पूर्णिमा के मौके पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर अपने गुरुओं को याद किया और देश वासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button