Hindi Newsportal

मूसलाधार भारिश से मुंबई बेहाल, महाराष्ट्र के कई जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

ANI (image file)
0 802

मूसलाधार भारिश से मुंबई बेहाल, महाराष्ट्र के कई जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

देश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, कुछ राज्यों में तो बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। महाराष्ट्र में आज भी जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। मंबई में भी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पालघर, रायगढ़, नासिक, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

मुंबई में रात भर धीमे-धीमे होती रही बारिश ने सुबह से जोर पकड़ लिया है। मुंबई और इसके उपनगरीय क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह भी भारी बारिश हुई थी और कुछ ही घटों में शहर के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई थी। कुछ स्थानों पर यातायात बाधित हो रहा। वहीं, मुंबई के वसई में लैंडस्लाइड हो गया है जिसकी वजह से कई लोग मलबे में दब गए। NDRF की टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिया जिसके बाद मलबे में दबे 2 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और 3 लोग अभी भी दबे हुए है जिनके लिए राहत कार्य जारी है।