ताज़ा खबरें

Gujrat: आप पार्टी का दावा पुलिस ने पार्टी कार्यालय पर की छापेमारी ! पुलिस ने किया इंकार

Gujrat: आप पार्टी का दावा पुलिस ने पार्टी कार्यालय पर की छापेमारी ! पुलिस ने किया इंकार

 

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि उनके अहमदाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को गुजरात पुलिस ने छापेमारी की है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के यहां पहुंचते ही स्थानीय पुलिस ने अहमदाबाद के नवरंगपुरा इलाके में पार्टी कार्यालय पर छापा मारा, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

 

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में आप पार्टी और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय हैं और गुजरात की सत्ता में आने के लिए पुरजोर तरीके से मेहनत कर रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की और से राज्य की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी  पर यह आरोप लगाया है कि राज्य में ‘आप’ को मिल रहे भारी समर्थन के चलते बीजेपी बौखला गयी है।

वहीं दूसरी तरह राज्य की पुलिस की ओर से इस दावे का खंडन किया और कहा कि जब आप पदाधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किसने की और वास्तव में क्या हुआ। पुलिस ने कहा कि कल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर अहमदाबाद शहर पुलिस द्वारा रेड करने में आई, ऐसा समाचार सोशल मीडिया से ज्ञात हुआ है. *इस प्रकार का कोई रेड अहमदाबाद शहर पुलिस के द्वारा करने में नहीं आई है*

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button