IPL2025

टॉस पर गुजरात का कब्जा, शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस(जीटी) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस सीजन में पहली बार अपने घरेलू मैदान पर उतर रही आरसीबी की टीम लगातार दो मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है।

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है। आरसीबी की बल्लेबाजी का दारोमदार एक बार फिर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और फिल साल्ट पर होगा, जिन्होंने पिछले दो मुकाबलों में क्रमशः 95 और 45 रनों की साझेदारी की थी।

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने अब तक खेले गए दो मैचों में एक जीत और एक हार दर्ज की है। टीम की ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और बी. साइ सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में सक्षम हैं। गेंदबाजी विभाग में कगिसो रबाडा, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम की ताकत हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, आर. साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी अपनी जीत की लय बरकरार रख पाती है या गुजरात टाइटंस बाजी मारती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button