IPL 2024ताज़ा खबरें

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस की वापसी, हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर दर्ज की दूसरी जीत

GT vs SRH, IPL 2024: गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए 12वें मुकाबले में गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. इस सीरीज में गुजरात की यह दूसरी जीत है.

 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात के लिए डेविड मिलर ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली. उनके अलावा साई सुदर्शन ने 45 और शुभमन गिल ने 36 रनों की पारी खेली. बता दें, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन और डेविड मिलर की शानदार पारी की बदौलत 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर आसान जीत दर्ज की.

 

हैदराबाद के लिए अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने 29-29 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने 4 ओवर की गेंदबाजी में महज 25 रन खर्च कर तीन अहम विकेट झटके. इसमें से एक ही ओवर में लगातार दो विकेट मैच का रुख पलटने वाले रहे. पहले शाहबाज अहमद और फिर वाशिंगटन सुंदर का मोहित शर्मा ने शिकार किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button