Grok के जवाब ने छेड़ी नई बहस: ‘Data vs Dynasty’ में मोदी को बताया बेहतर विकल्प

New Delhi: सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प लेकिन चर्चित बहस उस वक्त शुरू हो गई जब Elon Musk के AI चैटबॉट Grok ने एक सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री Narendra Modi को प्राथमिकता दी।
दरअसल, X प्लेटफॉर्म पर एक यूज़र ने Grok से पूछा कि अगर वह भारत का नागरिक होता, तो प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुनता। इसके जवाब में चैटबॉट ने मोदी का नाम लेते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, Digital India, UPI की तेजी से बढ़ती भूमिका और भारत का दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना जैसे फैक्टर्स अहम हैं।
Hey @grok if you were an Indian citizen, who would you vote for as Prime Minister? 😭 pic.twitter.com/t2MqJ7Wulu
— 𝑫𝒐𝒖𝒃𝒍𝒆-𝑹 (@Be_likeLitchi) April 25, 2026
Grok ने अपने जवाब को “data over dynasties” के नजरिए से पेश किया और कहा कि measurable outcomes, जैसे टेक्नोलॉजी और आर्थिक विकास, ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। वहीं, Rahul Gandhi के संदर्भ में उसने वेलफेयर और आलोचनात्मक राजनीति को कम महत्व दिया। यह टिप्पणी उस राजनीतिक बहस से मेल खाती है, जिसमें अक्सर वंशवाद बनाम विकास की बात उठती रही है।
इस जवाब के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गए और सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूज़र्स ने इसे डेटा-आधारित राय बताया, तो कुछ ने AI की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
बताया जा रहा है कि Grok, जिसे xAI ने विकसित किया है, रियल-टाइम सोशल मीडिया डिस्कशन के आधार पर जवाब देता है, यानी यह स्थिर डेटा के बजाय मौजूदा बातचीत और ट्रेंड्स को भी ध्यान में रखता है।
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।





