ताज़ा खबरें

गुड फ्राइडे आज, जानिए गुड फ्राइडे से जुड़ी कुछ अहम बातें

गुड फ्राइडे आज, जानिए गुड फ्राइडे से जुड़ी कुछ अहम बातें

इस साल गुड फ्राइडे आज यानी 15 अप्रैल को है। गुड फ्राइडे को शोक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कहते हैं जब यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद जब सूली पर चढ़ाया था तो उस दिन शुक्रवार था। इसलिए ईसा मसीह के बलिदान की वजह से इस दिन को गुड फ्राइडे के रूप में मनाया जाता है।

जानिए गुड फ्राइडे से जुड़ी कुछ अहम बातें 

  • ईसा मसीह, लोगों को मानवता, एकता और अहिंसा का उपदेश देकर अच्छाई की राह पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे थे। धार्मिक अंधविश्वास करने वाले लोगों ने उन पर राजद्रोह का आरोप लगा।
  • ईसा मसीह को राजद्रोह के आरोप के चलते मौत की सजा सुनाई गई और ईसा मसीह को सूली पर चढ़ा दिया गया।
  • गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी संडे को ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए और 40 दिन तक लोगों के बीच उपदेश देते रहे।
  • उनके दोबारा जीवित होने की घटना को ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है।
  • कहा जाता है कि तमाम शारीरिक और मानसिक यतनाओं के बाद जब यीशु के प्राण निकले तब दोपहर का वक्त था। इसी वजह से गुड फ्राइडे के दिन चर्च में दोपहर में करीब 3 बजे प्रार्थना सभाएं होती हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button