ताज़ा खबरें

सोने और चांदी के दामों में आयी तेजी, जानिए क्या हैं नए रेट

सोने और चांदी के दामों में आयी तेजी, जानिए क्या हैं नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले ढाई महीने से जारी युद्ध और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव के चलते दुनिया भर के सर्राफा बाजार में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। बाजार में शुक्रवार को सोना 151 रुपये की तेजी के साथ 52,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, दूसरी तरीफ चांदी की चमक में तेज हुई है। एक किलो चांदी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,920 रुपए में बिक रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 52,010 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 63,690 रुपए में मिल रही है। एक दिन पहले गुरुवार को भी सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया था। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम 559 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51,081 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। चांदी के दाम 1,179 रुपये की तेजी के बाद 63,427 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए।

 

देश के प्रमुख शहरों में सोने की नए रेट 

 

शहर 22 कैरेट सोने के रेट 24 कैरेट सोने के रेट
दिल्ली 47,676 52,010
मुंबई 47,749 52,090
कोलकाता 47,694 52,030
चेन्नई 47,887 52,240
बेंगलुरू 47,786 52,130
हैदराबाद 47,823 52,170
जयपुर 47,749 52,090
लखनऊ 47,768 52,110
भोपाल 47,804 52,150

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button