ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

GHMC Election Result : हैदाराबाद नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज, चल रही है कांटे की टक्कर

ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के नतीजे आज सबके सामने होंगे। आज सुबह 7 बजे से GHMC की 150 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना शुरू शुरू हो चुकी है और मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दे मुख्य मुकाबला तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी AIMIM, BJP और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच है। ख़ास बात ये है कि GHMC की मेयर सीट इस बार महिलाओं के लिए रिजर्व रखी गई है।

नतीजों की घोषणा को लेकर बताया जा रहा है कि दोपहर तक सभी सीटों पर हार जीत की तस्वीर साफ हो जाएगी। चुनाव में वोट बेलेट पेपर से डाले गए थे।

ये भी पढ़े: Farmers’ Protest LIVE: किसान आंदोलन का नौवां दिन आज, किसानों ने मेरठ एक्सप्रेस-वे पर रोका ट्रैफिक

क्या है शुरुवाती रूझान।

शुरुआत रुझानों में बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर आगे चल रही है जबकि, सत्तारूढ़ टीआरएस 27 सीटों पर आगे है। इसके अलावा एआइएमआइएम के पाले में एक सीट आ चुकी है और 11 पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा कांग्रेस सिर्फ एक ही सीट पर आगे चल रही है। नगर निगम चुनावों को लेकर सबकी निगाहें इस वक्त नतीजों पर टिकी हैं। भले ही यह चुनाव नगर निगम का हो लेकिन जितने जोश के साथ भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार किया है, उसके बाद मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

क्या थे पिछले चुनाव के नतीजे।

इस बार के चुनाव में ख़ास बात जो थी वो थी BJP के कई दिग्गज नेताओं की चुनावी रैलियां जिसकी वजह से इस बार के चुनावी नतीजों पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। पिछले चुनाव के नतीजों कि बात करे तो तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को 99 सीटें, AIMIM को 44 और BJP को 4 सीटे मिली थीं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button