ताज़ा खबरेंभारत

Gandhi Shastri Jayanti: पीएम मोदी, ओम बिरला और सोनिया गांधी समेत तमाम नेताओं ने दी बापू और शास्त्री को श्रद्धांजलि

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मना रहा है। महात्मा गांधी की जयंती मौके पर शनिवार को राजघाट स्थित गांधी समाधि पर सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वहीं, राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और सोनिया गांधी ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति-पीएम ने किया बापू को याद।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बापू को याद करते हुए लिखा- ‘गांधी जयंती के दिन बापू को श्रद्धांजलि। यह दिन हमारे लिए गांधीजी के संघर्ष और त्‍याग को स्‍मरण करने का अवसर है। आइए, हम सब उनकी शिक्षाओं, आदर्शों और जीवन-मूल्‍यों का अनुसरण करते हुए यह संकल्‍प लें कि हम सब उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा में सतत प्रयत्‍नशील रहेंगे।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

शास्त्री जी के चरणों में भी नमन।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में लिखा- पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी स्मृति को नमन। वे देश के एक महान सपूत थे जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा लगन के साथ राष्ट्र की सेवा की। उनकी सादगी, सदाचार और सत्यनिष्ठा आज भी सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वहीं, पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।’

विपक्ष के तमाम नेताओं ने बापू और शास्त्री जी को किया याद।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व पीएम शास्त्री जी को याद किया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button