ताज़ा खबरें

G20 Summit Delhi: पीएम मोदी ने शेयर किया G20 पर यह ख़ास वीडियो

G20 Summit Delhi: पीएम मोदी ने शेयर किया G20 पर यह ख़ास वीडियो

भारत के लिए बड़ा दिन है। आज यानी शनिवार को 18वां जी20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने G20 से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन आज यानी 09 सितंबर। 18वां जी20 शिखर सम्मेलन मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिक समाजों से जुड़ी जी20 प्रक्रियाओं और बैठकों की एक साल लंबी श्रृंखला की परिणति का प्रतिनिधित्व करता है।

जानकारी के मुताबिक सदस्य देशों ने अफ्रीकन यूनियन को स्थाई सदस्य बनाने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका ऐलान किया।गौरतलब है कि अफ्रीकन यूनियन में कुल 55 सदस्य देश हैं। अब जी20 अपग्रेड होकर G21 बन गया और कुल 21 स्थाई सदस्य हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मिलकर अफ्रिकन यूनियन के प्रमुख का स्वागत किया। समिट के शुरू होने पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं अफ्रिकन यूनियन को परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव सामने रखता हूं। मुझे भरोसा है कि सभी सदस्य देश इससे इत्तेफाक रखेंगे। सदस्य देशों की अनुमति के साथ मैं अफ्रियन यूनियन।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button