Hindi Newsportal

G20 का सदस्य बना अफ्रीकन यूनियन, पीएम मोदी ने की घोषणा

0 240
G20 का सदस्य बना अफ्रीकन यूनियन, पीएम मोदी ने की घोषणा

 

भारत की अध्यक्षता में G20 सम्मेलन का दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हो रहा है। इस बीच G20 के 18वें शिखर सम्मेलन से जुड़ी एक बड़ी खबर है। जानकारी के मुताबिक सदस्य देशों ने अफ्रीकन यूनियन को स्थाई सदस्य बनाने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका ऐलान किया। गौरतलब है कि अफ्रीकन यूनियन में कुल 55 सदस्य देश हैं। अब जी20 अपग्रेड होकर G21 बन गया और कुल 21 स्थाई सदस्य हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मिलकर अफ्रिकन यूनियन के प्रमुख का स्वागत किया। समिट के शुरू होने पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं अफ्रिकन यूनियन को परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव सामने रखता हूं। मुझे भरोसा है कि सभी सदस्य देश इससे इत्तेफाक रखेंगे। सदस्य देशों की अनुमति के साथ मैं अफ्रियन यूनियन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘आप सभी की सहमति के साथ आज से अफ्रीकी यूनियन जी20 का स्थायी सदस्य बनने जा रहा है.’ उनकी इस घोषणा के साथ तमाम नेताओं ने तालियां बजाईं। इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष अजाली असौमनी को साथ लेकर आए और पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी।