विदेश

G20 समिट में शिरकत करने बाली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बाली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को G20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेने इंडोनेशिया के बाली पहुंचे.

 

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बाली पहुंचा. मैं वैश्विक मुद्दों पर विश्व के नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं.”

 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएम मोदी “वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन को पुनर्जीवित करने जैसे वैश्विक चिंता के प्रमुख मुद्दों पर अन्य G20 नेताओं के साथ व्यापक चर्चा करेंगे.”

कार्यक्रम के दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को G20 की अध्यक्षता सौंपेंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button