ताज़ा खबरेंभारत

G20 के मेहमानों को राष्ट्रपति मूर्मू ने दिया डिनर का न्योता, निमंत्रण में पहली बार इस्तेमाल हुआ शब्द रिपब्लिक ऑफ भारत

नई दिल्ली: भारत इस साल G20 की अध्यक्षता कर रहा है, जिसके चलते अब G20 का 18वं सम्मलेन भारत में होगा. यह सम्मेलन 9 से 10 सितम्बर को राजधानी दिल्ली में होगा. G20 की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं और भारत G20 की मेजबानी करने को तैयार है. देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करते हुए. जी-20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है.

 

दरअसल, देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल किया है. जी-20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित करते हुए महामहिम ने रिपब्लिक ऑफ इंडिया की बजाय ‘रिपब्लिक ऑफ भारत’ शब्द का इस्तेमाल किया है.

 

बता दें कि, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की थी कि देश को इंडिया नहीं बल्कि भारत कहा जाए. उन्होंने इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल किए जाने की बात शुक्रवार को गुवाहाटी में एक प्रोग्राम के दौरान कही थी.

 

गौरतलब है कि, भारत इस साल G20 की अध्यक्षता कर रहा है, जिसके चलते अब G20 का 18वं सम्मलेन भारत में होगा. यह सम्मेलन 9 से 10 सितम्बर को राजधानी दिल्ली में होगा. इस सम्मेलन में बहुत से देश शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं. वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने जी-20 में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों को डिनर के लिए आधिकारिक निमंत्रण भेजा है. इस निमंत्रण में पहली बार रिपब्लिक ऑफ इंडिया की जगह रिपब्लिक ऑफ भारत शब्द का इस्तेमाल किया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button