ताज़ा खबरें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी कोरोना से हुईं संक्रमित, दो दिन बाद दिल्ली में G20 समिट के लिए होना था शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी कोरोना से हुईं संक्रमित, दो दिन बाद दिल्ली में G20 समिट के लिए होना था शामिल

 

 

 

अमेरिका की फर्स्ट लेडी यानी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है। जिल बाइडेन कोरोना से संक्रमित पायी गयी हैं। बता दें कि दो दिन बाद ही उन्हें भारत में आयोजित जी-20 सिमट शामिल होना था, लेकिन इससे पहले ही उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आगयी वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन की रिपोर्ट निगेटिव है।

 

फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के पोस्टिव रिपोर्ट आने के बाद उनके ऑफिस से आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि उनमें कोविड के कोई लक्षण नहीं है। इस बीच वह डेलावेयर स्थित अपने आवास पर ही रहेंगी। उनके कम्यनिकेशन डायरेक्टर ने एक बयान में बताया कि व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट ने करीबी लोगों को इसकी जानकारी दे दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले 16 अगस्त को राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान भी जिल बाइडेन कोरोना संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें 5 दिन तक क्वारंटीन किया गया था।

बता दें कि जो बाइडेन अगले हफ्ते जी 20 में भाग लेने के लिए दो दिनों में यानी 7 सितंबर को दिल्ली आने वाले थे. उनके साथ जिल बाइडेन भी आने वाली थी. हालांकि, अब जिल बाइडेन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ये देखने वाली बात होगी की क्या जिल बाइडेन भारत का दौरा करेंगी या नहीं. इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारीक जानकारी अमेरिका ने नहीं दी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button