G20 में INDIA बना BHARAT!, पढ़ें

G20 में INDIA बना BHARAT! , पढ़ें
देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आज यानी शनिवार को जी-20 के शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी ग्लोबल लीडर्स का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने सम्मलेन में उद्घाटन भाषण दिया। गौरतलब है कि इस दौरान उनके आगे रखी प्लेट पर उनको दर्शाने के लिए इंडिया के स्थान पर भारत लिखा था।

दरअसल, इन दिनों देश में इंडिया बनाम भारत को लेकर तीखी बहस चल रही है। वहीं अभी केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जा सकता है।
इसी बीच जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक में पीएम मोदी के सामने रखी प्लेट पर इंडिया की जगह अंग्रेजी में BHARAT लिखा हुआ देखा गया। ऐसे में फिर से इस चर्चा को हवा मिल गई कि जो देश का नाम बदलने की सुगबुगाहट थी कहीं वो सच तो नहीं। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने लिखा, “उम्मीद और विश्वास का नया नाम- भारत.” किसी देश की आधिकारिक बैठक होती है तो उसके प्रतिनिधि के सामने प्लेट पर उस देश का नाम भी लिखा होता है, जिससे पता चलता है कि बैठक में मौजूद व्यक्ति इस देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
ऐसे शुरू हुई बहस
यह चर्चा उस वक्त शुरू हुई, जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रिभोज का निमंत्रण भेजा। मंगलवार को भेजे गए इस डिनर इन्वीटेशन में प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया के बजाय प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ था।





