‘स्पेस सेंचुरी’ से AI तक—PM मोदी के ‘मन की बात’ में बड़े ऐलान!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों से ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड में संवाद किया। इस साल का यह दूसरा एपिसोड कई अहम मुद्दों से भरा रहा, जिसमें भारत की स्पेस सेंचुरी, AI में नई ऊंचाइयों और नारी शक्ति पर खास जोर दिया गया।
पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद किया और बताया कि भारत ने अब तक 460 से अधिक सैटेलाइट लॉन्च किए हैं, जिनमें कई विदेशी उपग्रह भी शामिल हैं। उन्होंने स्पेस सेक्टर में नारी शक्ति की भागीदारी की भी सराहना की।
मोदी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी भारत तेजी से नए आयाम छू रहा है। उन्होंने युवाओं की बढ़ती भागीदारी की तारीफ की और कहा कि स्पेस और AI, दोनों में भारत का भविष्य उज्ज्वल है।
पीएम मोदी ने 8 मार्च को आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है और हमारे शास्त्रों में भी विद्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने संविधान सभा की सदस्य हंसा मेहता के योगदान को भी याद किया।
मोदी ने बताया कि जल्द ही नेशनल साइंस डे मनाया जाएगा, जो भारत की वैज्ञानिक प्रगति को सेलिब्रेट करने का अवसर होगा।
PM मोदी के इस संबोधन के बाद सवाल यह है कि भारत के स्पेस और AI सेक्टर में अगला बड़ा कदम क्या होगा? क्या भारत जल्द ही नई वैश्विक तकनीकी शक्ति बनकर उभरेगा?





