पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खाली किया दिल्ली का CM हाउस

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार समेत सरकारी आवास आज खाली कर दिया है. बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज केजरीवाल अपना सीएम हाउस खाली कर पूरे परिवार के साथ नए पते यानि पांच फिरोज शाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं.
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परिवार सहित अपना आवास खाली कर दिया। pic.twitter.com/OKnCwAiCCH
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 4, 2024
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आस से अपने नए आवास में रहने जा रहे हैं. केजरीवाल का नया पता आज से पांच फिरोज शाह रोड होने वाला है. बता दें कि यह घर आम आदमी पार्टी के पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के नाम पर आवंटित है. गौरतलब है कि मार्च 2015 में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर 6 फ्लैग स्टाफ रोड सिविल लाइंस दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हुए थे.





