देहरादून में जलप्रलय, बारिश में जलमग्न हुआ प्राचीन शिव मंदिर

उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश का कहर जारी है. लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. राजधानी देहरादून में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. खासतौर पर सहस्त्रधारा और मालदेवता क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूँ और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ.”

भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है. टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हुआ. मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने कहा, “सुबह 5 बजे से ही नदी में तेज़ बहाव शुरू हो गया था, पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया… ऐसी स्थिति बहुत लंबे समय से नहीं आई थी… कई जगहों पर नुकसान हुआ है… लोगों को इस समय नदियों के पास जाने से बचना चाहिए… मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है… अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है…”
#WATCH | देहरादून, उत्तराखंड: भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है। टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हुआ।
मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने कहा, “सुबह 5 बजे से ही नदी में तेज़ बहाव शुरू हो गया था, पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया… ऐसी स्थिति बहुत लंबे समय से नहीं आई थी… कई… pic.twitter.com/Ds6mSESTom
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2025





