मनोरंजन
मुंबई में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के आयोजकों पर FIR, नियम तोड़ने का आरोप


मुंबई में 28 मार्च को हुए हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कॉन्सर्ट MMRDA ग्राउंड में हुआ था, जो एयरपोर्ट के पास स्थित एक संवेदनशील इलाका है। यहां लेजर लाइट्स का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान लेजर लाइट्स का उपयोग किया।
इस मामले में इंड्रजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिन्हें तमन्नाज़ वर्ल्डवाइड का प्रतिनिधि बताया जा रहा है। एफआईआर के मुताबिक, आयोजकों ने पहले बताया था कि करीब 12,000 लोग कार्यक्रम में आएंगे, लेकिन असल में 18,000 से 20,000 लोगों की भीड़ पहुंच गई। इससे सुरक्षा और नियमों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।