ताज़ा खबरें

फिल्म जगत के ‘थलाइवा’ की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती, फिलहाल हालत स्थिर

फिल्म जगत के ‘थलाइवा’ की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती, फिलहाल हालत स्थिर

फिल्म जगत के 73 वर्षीय सुपरस्टार रजनीकांत की गत सोमवार रात अचानक तबियत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर की रात रजनीकांत को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद आनन-फानन में परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि एक्टर की हालत स्थिर है

उनकी तबियत बिगड़ने पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं दुनिया भर में थिरु रजनीकांत के लाखों समर्पित प्रशंसकों के साथ खड़ा हूं और उनके (रजनीकांत के) शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सोशल मीडिया के जरिए उनके प्रशंसकों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रजनीकांत को मंगलवार को एक वैकल्पिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। उनकी जांच इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साई सतीश की टीम कर रहे हैं. फिलहाल उनकी सेहत स्थिर है। रजनीकांत की पत्नी लता ने मीडिया से बात कि लेकिन इस दौरान उन्होंने सुपरस्टार की ज्यादा जानकारी नहीं दी, हालांकि इस दौरान उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बताया लेकिन इतना कहा कि फिलहाल अभी सब ठीक है।

बता दें कि साउथ में रजनीकांत को लोग भगवान के समान पूजते हैं। रजनीकांत को प्यार से फैंस ‘थलाइवा’ पुकारते हैं। बता दें कि यह नाम उन्हें साल 1978 में फिल्म ‘भैरवी’ के बाद दिया गया था। इस फिल्म के बाद वे काफी हिट हो गए थे इसलिए उन्हें यह टाइटल दे दिया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button