COVID में जान गंवाने वाले 5 योद्धाओं के परिजनों को मिलेंगे 1-1 करोड़, दिल्ली सरकार का फैसला

दिल्ली की कमान संभालने के बाद नई मुख्यमंत्री आतिशी ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले कुछ योद्धाओ के लिए बहुत बड़ी घोषणा की है. दिल्ली सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 5 योद्धायों को 1-1 करोड़ देने का ऐलान किया है जिसपर मुख्यमंत्री आतिशी ने मंजूरी दे दी है.
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा करने का काम किया और अपने जीवन का बलिदान दिया था. आतिशी ने आगे कहा, दिल्ली सरकार इनके जज्बे को सलाम करती है. बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ती तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया जरूर मिलेगा.
बताते चलें कि दिल्ली सरकार इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान जान गंवाने वाले 92 लोगों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दे चुकी है.
“सरकार हमेशा इन लोगों के साथ है”
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसें मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर, सहायक स्टाफ, सफाई कर्मचारहियों सहित हजारों लोगों ने दिन रात काम करते हुए कोरोना महामारी से लड़ने का काम किया. इस महामारी की चपेट में आकर भी कई लोग अपनी जिंदगी गंवा बैठे. सरकार हमेशा इन लोगों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है.





