ताज़ा खबरें

कांग्रेस पार्टी से सोनिया गांधी के इस्तीफे की अटकलों पर, सुरजेवाला ने दी सफाई

कांग्रेस पार्टी से सोनिया गांधी के इस्तीफे की अटकलों पर, सुरजेवाला ने दी सफाई

 

देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस के निरंतर खराब प्रदर्शन के चलते अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर उंगलियां उठने लगी है। हालिया विधानसभा चुनावों में शिकस्त के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इस्तीफे की खबर वायरल हो रही है।

दरअसल, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद रविवार को शाम 04 बजे कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि बैठक में चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसी बैठक में कांगेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इस्तीफे की बात कही जा रही थी।

 

रणदीप सुरजेवाला ने वायरल खबर का किया खंडन 

खबर के वायरल होने के शनिवार शाम सफाई दी है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर बताया कि शीर्ष नेताओं के इस्तीफे की खबर झूठी है। उन्होंने ट्वीट का कहा कि “कथित इस्तीफे की खबर अज्ञात स्रोतों पर आधारित है और पूरी तरह से अनुचित और गलत है। एक टीवी चैनल के लिए काल्पनिक स्रोतों से निकलने वाली ऐसी निराधार प्रचार कहानियों को प्रसारित करना अनुचित है।”

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button