फैक्ट चेक: बंद कमरे में कुछ युवकों पर पुलिस द्वारा लाठियां भांजते हुए पुलिस का यह वीडियो राजस्थान का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: बंद कमरे में कुछ युवकों पर पुलिस द्वारा लाठियां भांजते हुए पुलिस का यह वीडियो राजस्थान का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिस कर्मी एक बंद कमरे में कुछ युवकों को लाठियों से पीटते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी वीडियो को इंटरनेट पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भीलवाड़ा में गाय की पूंछ काटने वालों को पुलिस ने पीटा।
इसी वीडियो को फेसबुक पर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “भीलवाड़ा में गाय की पूंछ काटने वाले मुलजिम पकड़ लिए हैं।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो पुराना है साथ ही यह वीडियो राजस्थान का नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान Times Now की वेबसाइट पर जून 14, 2022 को प्रकाशित किए गए एक लेख में वायरल वीडियो से मेल खाता एक कीफ्रेम में मिला।
लेख के मुताबिक वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है, जहां पुलिस ने समुदाय विशेष के युवकों को उपद्रव मचाने के आरोप में पीटा। लेख के मुताबिक बता दें कि इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खान ने यूपी पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
उपरोक्त मिली जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो NDTV के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे जुलाई 04, 2022 को अपलोड किया गया था।
उपरोक्त प्राप्त वीडियो के मुताबिक साल 2022 के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ़ पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर यूपी के सहारनपुर में प्रदर्शन हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने लगभग 85 लड़कों को गिरफ़्तार कर पीटा था।
पड़ताल के दौरान वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 का है, साथ ही यह वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है।






hgh türkei kaufen
References:
doc.aquilenet.fr