NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: दिल्ली में हुई घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर जयपुर का बताकर किया गया वायरल, पढ़ें पूरा लेख

फैक्ट चेक: दिल्ली में हुई घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर जयपुर का बताकर किया गया वायरल, पढ़ें पूरा लेख

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक बाइक सवार दो युवकों को एक महिला से छीना-झपटी करते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के जयपुर का है, जहां इद के दिन कुछ समुदाय विशेष के दो युवकों ने एक महिला की चेन छीनने और झपटने का प्रयास किया।

फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि,’ईद का इंतजाम कर रहा था गोल जाली टोपी चुस्लिम… जयपुर आज की घटना ! सब ने मिलाकर उसको इदी दे दि

 

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि कई साल पुराना है साथ ही इस वीडियो का जयपुर से कोई संबंध नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने गूगल पर ABP की वेबसाइट पर सितंबर 03, 2019 को छपा एक लेख मिला। लेख के मुताबिक वायरल घटना दिल्ली की है। जहां दिल्ली के नांगलोई इलाके में कुछ बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से चेन स्नेचिंग की थी। लेख में आगे यह भी बताया गया था कि दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बाद दोनों बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया था।

 

पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के बाद हमें NDTV की वेबसाइट सितंबर 04, 2019 को छपा एक और लेख मिला। यहाँ जानकारी दी गयी कि इस घटना के दोनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेख के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अब्दुल शमशाद और विकास जैन के रूप में हुई है।

 

पड़ताल के दौरान उपरोक्त प्राप्त तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2019 के दौरान का है। साथ ही इस वीडियो की घटना का संबंध जयपुर से नहीं बल्कि दिल्ली से है।

Show More

9 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button