NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: भारतीय सेना के जवानों का नहीं है उपद्रवियों को सबक सीखाने का यह वीडियो, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: भारतीय सेना के जवानों का नहीं है उपद्रवियों को सबक सीखाने का यह वीडियो, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवकों को एक बंद दुकान पर हथियारों से तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है, इसी दौरान पास से ही गुजर रहे कुछ सेना के जवानों ने यह देखकर अपनी गाड़ी रोकी और इन दो उपद्रवियों को बंदूक की नोक पर जमीन पर बिठाकर सबक सिखाया।

इसी वीडियो को फेसबुक पर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘क्यु ना करे हम अपनी इंडियन आर्मी पर हमें गर्व है !! यहां दो लोग चोरी करने के मकसद से आए और तोड़फोड़ करने लगे !! लेकिन तभी इंडियन आर्मी वहां से गुजर रही थी और उसके बाद जो हुआ आप वीडियो में देखिए !! आपको क्या लगता है अगर आर्मी की जगह राज्य के पुलिस वाले होते तो क्या यह लोग सरेंडर करते। एक विडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है कहा कि विडियो पता नहीं चल पाया है।

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भारत का नहीं है। 

वीडियो को देखने पर हमें इसके भारत का न होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने सोशल मीडिया वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Independent Television नामक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे अगस्त 17, 2024 को अपलोड किया गया था।

उपरोक्त प्राप्त वीडियो में कैप्शन में बंगली भाषा के कैप्शन में कुछ जानकारी दी गयी थी साथ ही अंग्रेजी का शब्द Faridpur भी लिखा गया है। इसके बाद बंगाली भाषा के कैप्शन को समझने के लिए हमने गूगल ट्रांसलेटर की सहायता ली, जहां हमने जाना कि ‘दुकानों में तोड़फोड़ करते उपद्रवियों को सेना ने पकड़ा’

इसके बाद हमने गूगल पर Faridpur लिखकर गूगल पर खोजा, प्राप्त परिणामों से हमने जाना कि Faridpur बांग्लादेश का एक जिला है।

इसके बाद क्या वाकई वायरल वीडियो बांग्लादेश का है? इस बात की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर वायरल वीडियो बारीकी से छानबीन की। जिसके बाद हमें वायरल वीडियो से मेल खाता एक कीफ्रेम DhakaPost नामक वेबसाइट पर अगस्त 17, 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वायरल वीडियो बांग्लादेश के फरीदपुर जिले की है। बता दें कि फरीदपुर के बौलमारी में बीएनपी के दो पक्षों के बीच झड़प के बाद सेना ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, एक पक्ष के कार्यकर्ता दूसरे पक्ष की दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे थे तभी उन्हें बांग्लादेश की सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना बुधवार 14 अगस्त की है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button