फैक्ट चेक: बांग्लादेश क्रिकेट फैन की कानपूर में नहीं हुई पिटाई, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

फैक्ट चेक: बांग्लादेश क्रिकेट फैन की कानपूर में नहीं हुई पिटाई, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति बांग्लादेश टाइगर और झंडे की वेशभूषा में कुछ लोगों के बीच में बेहोश पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। गौर किया जा सकता है कि व्यक्ति को पुलिस और अन्य लोग थामते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कानपूर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेल जा रहे टेस्ट मैच के दौरान एक बांग्लादेशी फैन को कानपूर के निवासियों ने पीट दिया।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है , खबर है कि बांग्लादेश के फैन ने सिराज पर कुछ अपशब्द बोले जिसके बाद भारतीय समर्थकों ने उनकी जमकर कुटाई कर दी”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किये जा रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजा। ZEE न्यूज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो के मामले में वीडियो मिला। जिसे सितंबर 27, 2024 को ही अपलोड किया गया था। यहाँ वायरल वीडियो में दिख रहे बांग्लादेशी किरकेट फैन द्वारा दिए गए बयान अपलोड किया गया है। फैन ने बताया कि उनकी अचानक तबियत ख़राब हो गयी थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।
पड़ताल के दौरान हमें PTI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कानपुर के कल्यानपुर ACP अभिषेक पांडेय का उक्त मामले पर बयान का एक वीडियो भी मिला। जहां उन्होंने यह जानकारी दी कि बांग्लादेशी फैन की अचानक तबियत ख़राब हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय पुलिस कर्मी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में मारपीट की बात बिलकुल निराधार है।
VIDEO | “During the Test match between India and Bangladesh, one of the spectators whose name is Tiger, suddenly fell ill. As soon as he fell ill, he was picked up by the police and was sent to the medical team for treatment. He is fine now and a liaison officer has been attached… pic.twitter.com/SEfYjJIod1
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2024
इसके साथ ही हमें Police Comissimorate kanpur nagar के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी इस मामले को लेकर एक पोस्ट मिली। जहां बताया गया है कि रवी उल इस्लाम उर्फ टाइगर रवी जो कि बंग्लादेश से अपनी टीम बांग्लादेश को चीयर्स करने के लिए कानपुर आए थे। वह चीयर्स करने के बाद वापस जा रहे थे तभी तबियत कुछ खराब हो गई और रास्ते में गिर पड़े। इस दौरान तत्काल पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पोस्ट में आगे बताया गया है कि इस मामले पर मार-पीट की भ्रामक खबरे चलायी जा रही है जो कि पूर्णतय गलत है।
आज बंग्लादेश के द्वितीय टेस्ट मैच के दौरान रवी उल इस्लाम उर्फ टाइगर रवी जो कि बंग्लादेश से अपनी टीम चीयर्स करने के लिए कानपुर आए हुए थे। चीयर्स करने के बाद वापस जा रहे थे तभी तबियत कुछ खराब हो गई और रास्ते में गिर पड़े तत्काल पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल… pic.twitter.com/g1Px8AW0vb
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) September 27, 2024
इसके साथ ही पुलिस ने एक दूसरे पोस्ट मे इस घटना की सीसीटीवी रिकार्डिंग भी शेयर की। जहां साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि फैन के साथ कोई भी मार-पीट की घटना नहीं हुई है।
प्रकरण का सीसीटीवी फुटेज pic.twitter.com/AdXvRu4Zvx
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) September 27, 2024
पड़ताल के दौरान हमें गूगल पर मिले तथ्यों से हमने जाना कि बांग्लादेशी फैन का वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। फैन रवी उल इस्लाम उर्फ टाइगर रवी के साथ किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं हुई।





