NM वेरिफाइड

Fact Check: हालिया दिनों का नहीं है यह पाक सेना के हथियार डिपो को उड़ाए जाने का वीडियो

Fact Check: हालिया दिनों का नहीं है यह पाक सेना के हथियार डिपो को उड़ाए जाने का वीडियो

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है. बॉर्डर पर जंग की खबरों से पूरा सोशल मीडिया भर गया है. इस बीच इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने POK में पाकिस्तानी सेना के हथियारों को नष्ट कर दिया है.

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके कैप्शन में लिखा है, “भारतीय सेना ने POK की लीप घाटी में स्थित पाकिस्तानी सेना के हथियार डिपो को उड़ाया”.

IG और यूट्यूब पर यह वीडियो अप्रैल 27, 2025 का बताया जा रहा है. इस विडियो की लिंक यहां है आप वीडियो को यहां देख सकते हैं.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

 

हमने इस वीडियो को देखा और जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे का साथ शेयक किया जा रहा है. तो इसे बारीकी से जांचने के लिए हमने पूरा सोशल मीडिया छाना. इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले इसकी तस्वीर को गूगल लेंस पर डाला और उसके जरिए सच्चाई को खोजना शुरू किया. इस खोज में हमें OpIndia का एक आर्टिकल मिला, जो मार्च 20, 2022 का था जिसकी हैडलाइन में लिखा था “पाकिस्तान: सियालकोट छावनी क्षेत्र में कई बड़े विस्फोट हुए, वायरल वीडियो”

इस आर्टिकल पढ़ने के बाद हमे यह यकीन हुआ की यह वायरल वीडियो अप्रैल 27, 2025 का नहीं है बल्कि यह पुराना वीडियो है जिसे भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है. फिर हमने सोचा क्यों ना इसकी और भी बारीकी से जांच की जाए. हमने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को और भी खोजा तो हमारे हाथ एक और सबूत लगा जो हूबहू इस वीडियो से मेल खाता था. हमें एक्स पर एक पोस्ट मिला जिसे @rwac48 नामक हैंडल ने पोस्ट किया था. कमाल की बात तो यह है कि यह वीडियो भी मार्च 20, 2022 को पोस्ट किया गया था.

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “Ammunition dump of unspecified tonnage blow up in Sialkotइस लिंक के जरिए आप वीडियो देख सकते हैं

खोज के दौरान मिले तथ्यों से हमने यह जाना कि यह वायरल वीडियो अप्रैल 27, 2025 का नहीं बल्कि मार्च 20, 2022 का है, जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

Show More
Back to top button