NM वेरिफाइड

Fact Check: भारत द्वारा पाकिस्तान पर हमले का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हो रहा वायरल

Fact Check: भारत द्वारा पाकिस्तान पर हमले का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हो रहा वायरल

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान पर अपना पहला हमला कर दिया है. वीडियो में दिखाय जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान में एक मस्जिद को मिसाइल से ध्वस्त कर दिया है. यहां पर लिंक दी गई है जिसे क्लिक करके आप वीडियो देख सकते हैं.

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके कैप्शन में लिखा है, इंडिया का पहला हमला”.

Instagram पर 29 और यूट्यूब पर यह वीडियो अप्रैल 26, 2025 का बताया जा रहा है.

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

 

हमने इस वीडियो को देखा और जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे का साथ शेयक किया जा रहा है. इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले इसकी तस्वीर को गूगल लेंस पर डाला और उसके जरिए सच्चाई को खोजना शुरू किया. इस खोज में हमें Instagram का एक वीडियो मिला, जो ऑक्टूबर 26, 2024 का था जिसकी कैप्शन में लिखा था, Israeli Occupation soldier broadcast a clip of the bombing of a mosque in the town of Dhahira, South Lebanon, bordering Palestine

इस पोस्ट में वीडियो देखने के बाद हमे यह यकीन हुआ की यह वायरल वीडियो अप्रैल 26, 2025 का नहीं है बल्कि पुराना वीडियो है जिसे भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है. फिर हमने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को और भी बारीखी से खोजा तो हमारे हाथ एक और सबूत लगा जो हूबहू इस वीडियो से मेल खाता था. हमें IG पर एक पोस्ट मिला जिसमें यह वीडियो ऑक्टूबर 25, 2024 को पोस्ट किया गया था. यहां उसकी लिंक है आप यहां देख सकते हैं

इसके अलावा भी हमें इंटरनेट पर कई ऐसे सबूत मिले जिससे यह साबित होता है कि यह वीडियो भ्रामक रूप से हालिया दिनों का बताकर सोशल मीडियो पर शेयर किया जा रहे हैं.

खोज के दौरान मिले तथ्यों से हमने यह जाना कि यह वायरल वीडियो अप्रैल 26, 2025 का नहीं बल्कि सन 2024 का है, जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

Show More
Back to top button