Fact Check: झेलम नदी के पानी से नहीं आए पाकिस्तान में बाढ़ के हालात, भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो

Fact Check: झेलम नदी के पानी से नहीं आए पाकिस्तान में बाढ़ के हालात, भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारत ने झेलम नदी की पानी बिना बताया छोड़ दिया जिससे पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात हो गए. वीडियो में दिखाय जा रहा है कि किस तरह पाकिस्तान के कई इलाके भारी बाढ़ की स्थिती में हैं. यहां पर लिंक दी गई है जिसे क्लिक करके आप वीडियो देख सकते हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके कैप्शन में लिखा है, “झेलम नदी के पानी से पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात”. Instagram यह वीडियो अप्रैल 29, 2025 का बताया जा रहा है.


फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है
हमने इस वीडियो को देखा और जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे का साथ शेयक किया जा रहा है. इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले इसकी तस्वीर को गूगल लेंस पर डाला और उसके जरिए सच्चाई को खोजना शुरू किया. इस खोज में हमें Instagram का एक वीडियो मिला, जो मई 04, 2024 का था जिसकी कैप्शन में लिखा था, “Heavy rainfall and flood in Dubair Valley”

इस पोस्ट में वीडियो देखने के बाद हमे यह यकीन हुआ की यह वायरल वीडियो अप्रैल 29, 2025 का नहीं है बल्कि पुराना वीडियो है जिसे भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है. फिर हमने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को और भी बारीखी से खोजा. हमने वीडियो की क्लिप को अलग अलग भाग में तोड़ा तो हमारे हाथ एक और सबूत लगा जो हूबहू इस वीडियो से मेल खाता था. हमें Facebook पर एक पोस्ट मिला जिसमें यह वीडियो जुलाई 29, 2024 को पोस्ट किया गया था.

हमें यकीन होने लगा कि यह वीडियो भ्रामक तरीके से फैलाया जा रहा है. हमने और भी गहराई से जांच की तो हमें एक और पोस्ट मिला जिसमें हूबहू यह वीडियो मार्च 2025 में पोस्ट किया गया था जिसके बाद हमें यह यकीन हो गया कि इस वीडियो को अलग-अलग जगह के वीडियो से जोड़क बनाया गया है. इसके अलावा भी हमें इंटरनेट पर कई ऐसे सबूत मिले जिससे यह साबित होता है कि यह वीडियो भ्रामक रूप से हालिया दिनों का बताकर सोशल मीडियो पर शेयर किया जा रहे हैं.
खोज के दौरान मिले तथ्यों से हमने यह जाना कि यह वायरल वीडियो अप्रैल 29, 2025 का नहीं है और ना ही यह पाकिस्तान के हालिया दिनों का है बल्कि पुराना है का है, जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.
नोट: न्यूज़मोबाइल इस भ्रामक वीडियो के जगह की पूर्णत: पुष्टी नहीं कर पाया है. लेकिन इतना जरूर तय है कि यह वीडियो पाकिस्तान के हालिया दिनों का नहीं है इसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.





