NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

Fact Check: अमित शाह का मोर को देखकर भागने का वीडियो है AI Generated

Fact Check: अमित शाह का मोर को देखकर भागने का वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी सिक्योरिटी के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान वहां मोर आ जाता है और मंत्री अमित शाह वहां से भागने लगते हैं. तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस वीडियो में कितनी सच्चाई है.

Facebook पर यूजर ने वीडियो को पोस्ट किया और इसके कैप्शन पर लिखा, “अचानक मोर को देखकर अमित शाह जी क्यों दौड़ लगाने लगे” यूजर ने यह वीडियो जुलाई 08, 2025 को पोस्ट किया.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, अमित शाह का यह वीडियो AI Generated है

हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की, हमने गूगल पर अमति शाह और मोर कीवर्ड सर्च किया, जिसके बाद न्यूज़मोबाइल को गूगल पर इस तरह की कोई भी विश्वसनीय खबर नहीं मिली.

 

हालांकि, हमें INDIA TV की मार्च 30, 2022 की रिपोर्ट मिली, जिसमें अमित शाह के एक इमारत के बाहर अधिकारियों के साथ खड़े होने का दृश्य दिखाया गया है. लेकिन इस रिपोर्ट में मोर का कोई जिक्र नहीं है. रिपोर्ट को पढ़के हमने जाना कि यह दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 विधेयक मौजूद तीन निगमों को सम्मिलित करके एक एकीकृत दिल्ली नगर निगम का प्रावधान करने के दौरान का है.

वायरल वीडियो का बारीकी से विश्लेषण कने पर हमें कई विसंगतियां नजर आईं, जैसे कि मोर के आने पर वहां खड़े लोगों की अस्वाभाविक गति और अमित शाह का अजीबोगरीब तरह से दौड़ना. इस तरह की विसंगतियां AI-Generated या DeepFake कंटेंट की खासियत है. तो इसकी पुष्टी करने के लिए हमने AI Detection Tool का इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाए जाने की 76% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button