NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर वायरल हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडर नसरल्लाह का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर वायरल हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडर नसरल्लाह का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडर नसरल्लाह का है जहाँ वह रोते हुए दिखाई दे रहा है। इसी वीडियो को हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हिजबुल्लाह के ड्रोन कमांडर मोहम्मद हुसैन सुरूर के मारे जाने के बाद आतंकी संगठन हिजबुल्लाह का सीनियर कमांडर नसरल्लाह आज बिखलकर रो रहा है। 

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ‘कर्म की सजा तो एकदिन मिलनी ही है! इस कट्टरपंथी मुसलमान को ठीक से देख लीजिए! ये हिजबुल्लाह आतंकी संगठन का कमांडर नसरल्लाह है। 7 अक्टूबर को जब इजरायल के लोग मारे गए थे तब ठहाके लगाकर हंस रहा था! आज जब हिजबुल्लाह के आतंकी मारे गए तो बिलख-बिलखकर रो रहा है। आज ये अपने लोगों के जान की भीख मांगता फिर रहा है।’

 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।  

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना हैं।  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई, जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल शुरू की। इस दौरान हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो सबसे पहले Haitham Zaid नामक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो मिला जिसे अगस्त 13, 2022 को अपलोड किया गया था। बता दें वायरल वीडियो को अरबी भाषा के कैप्शन में अपलोड किया गया था। जिसे समझने के लिए गूगल ट्रांसलेटर की सहायता ली। इस दौरान हमने जाना कि कैप्शन में “सैय्यद हसन नसरल्लाह फूट-फूट कर रोने लगे।” लिखा हुआ है।

https://www.youtube.com/watch?v=d90V-N0NWuQ

उपरोक्त प्राप्त वीडियो से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि दो साल पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद है। इसकी पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें Orient नामक आधिकारिक यूट्यूब चैनल परमिला। जिसे जुलाई 30, 2022 को अपलोड किया गया था। यहाँ भी वायरल वीडियो को अरबी भाषा के कैप्शन में अपलोड गया। गूगल ट्रांसलेटर की सहायता से हमने जाना कि वायरल वीडियो के साथ अपलोड किए गए कैप्शन में “आशूरा के मौके पर हजरत हुसैन के बारे में बात करते हुए हसन नसरल्लाह का रो पड़े

उपरोक्त प्राप्त वीडियो की पड़ताल के हमने जाना कि हिजबुल्लाह के कमांडर नसरल्लाह का वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि जुलाई साल 2022 के दौरान का है, जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Show More

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button