NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या सम्राट चौधरी ने हालिया दिनों में नीतीश कुमार को कहा रद्दी माल?

फैक्ट चेक: क्या सम्राट चौधरी ने हालिया दिनों में नीतीश कुमार को कहा रद्दी माल?

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो बिहार के डिप्टी सीएम व भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बाइट का है, जहां वह सीएम नीतीश कुमार को रद्दी माल कहते हुए सुनाई दे रहे हैं । इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में खूब शेयर कर बिहार चुनावों से जोड़ा जा रहा है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के साथ लिखा गया है कि “नीतीश कुमार बिहार की राजनीती में रद्दी माल हो चुके हैं– सम्राट चौधरी”

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहां देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूजमोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया बिहार चुनावों का नहीं है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई, इसलिए सत्यता जानने के लिए हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ZEE NEWS के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे साल 2023 में अपलोड किया गया था।

उपरोक्त प्राप्त वीडियो के कैप्शन में जानकारी दी गई है कि बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ( Samrat Chaudhary ) ने सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) पर तंज कसा, जहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को “रद्दी माल” बोला।

पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो बिहार तक नामक एक्स हैंडल पर मिला। जिसे जुलाई 17, 2023 को अपलोड किया गया था। पोस्ट में लिखा है “नीतीश कुमार जी अब रद्दी माल हो चुके हैं। लालू जी अब चुनाव जीत नहीं सकते, लड़ेंगे अच्छा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर बोला हमला।”

 

 

पड़ताल के दौरान हमें गूगल पर मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं, बल्कि साल 2023 के दौरान का है जिसे हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button