NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: भारत के सबसे भ्रष्ट देश होने की फोर्ब्स की यह सूची की खबर हालिया दिनों की नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: भारत के सबसे भ्रष्ट देश होने की फोर्ब्स की यह सूची की खबर हालिया दिनों की नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक अख़बार में छपी एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया गया है कि Forbes ने हाल ही में दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है और इस सूची में भारत देश सबसे टॉप पर हैं।

फेसबुक पर वायरल पोस्ट शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में भारत भ्रष्टाचार का एशिया में गुरु बना!,विश्वगुरु बनने की राह पर मज़बूती से आगे चल रहा है!”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट की खबर हालिया दिनों की नहीं है।  

फसेबूक पर वायरल इस पोस्ट की सत्यता जानने के लिए हमने गूगल पर खोजना शुरू किया। जांच करने पर पता चलता है कि यह दावा पुराने डेटा पर आधारित है। Forbes ने वास्तव में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नवंबर 19, 2017 के दौरान एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की सूची में भारत को शीर्ष स्थान पर बताया गया था। यह जानकारी Forbes के X पोस्ट में उपलब्ध है।

इसके बाद गूगल पर और बारीकी से खोजने पर हमने पाया कि Forbes ने  फरवरी 08, 2019 को भ्रष्ट देशों की नयी सूची जारी की थी। जिसमें अफगानिस्तान को दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल पोस्ट हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2017 के दौरान का है। जिसे हालिया दिनों में वायरल किया जा रहा है।

Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button