NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: सेना के जवान कर्नल नवजोत सिंह का ढाई साल पहले हो चुका है निधन, पुरानी तस्वीर फर्जी दावे के साथ हुई वायरल

फैक्ट चेक: सेना के जवान कर्नल नवजोत सिंह का ढाई साल पहले हो चुका है निधन, पुरानी तस्वीर फर्जी दावे के साथ हुई वायरल

 

सोशल मीडिया पर इन दिनों सेना के एक जवान को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में जवान की दो तस्वीरें शेयर की गयी हैं। एक तस्वीर में सेना की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह एक अस्पताल में बीमार अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर कर दावा किया गया है कि यह जवान बीमार हैं और इनकी सलामती की सभी कामना करें।

फेसबुक पर तस्वीरें शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है। ‘क्या मेरे जल्दी से ठीक होने की कामना करेंगे ताकि मैं फिर से बॉडर पर जा सकूं ‘

 

फेसबुक का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल ने अपनी पड़ताल में पाया कि तस्वीर में दिख रहे सेना के जवान शहीद कर्नल नवजोत सिंह बल हैं जिनका ढाई साल पहले ही निधन हो चुका है। 

वायरल तस्वीरें हमें देखने में कुछ पुरानी लगी इसलिए दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर को लेकर न्यूज़ 18 की वेबसाइट पर अप्रैल 11, 2020 को छपा एक लेख मिला।

लेख में दी गयी जानकारी के मुताबिक वायरल तस्वीर में दिख रहे जवान शहीद कर्नल नवजोत सिंह बल हैं जिनका ढाई साल पहले ही निधन हो चुका है। लेख में बताया गया है कि नवजोत भारतीय सेना की दूसरी पैरा रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। जिनकी तैनाती बेंगलुरु में थी। जानकारी के अनुसार नवजोत की शादी हो चुकी हैं और उनके दो बेटे भी हैं।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें ट्विटर पर मेजर शौर्य आर्या के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा किया गया एक ट्वीट प्राप्त हुआ। जहां मेजर शौर्य ने शहीद कर्नल नवजोत सिंह के निधन पर उनकी तस्वीर शेयर कर श्रद्धांजलि दी है। मेजर शौर्य ने ट्विटर पर अप्रैल 13, 2020 को ट्वीट किया था। जबकि कर्नल नवजोत सिंह बल का निधन अप्रैल 09, 2020 को ही हो गया था।

पड़ताल के दौरान हमें उपरोक्त मिले तथ्यों से पता चला कि वायरल तस्वीर फर्जी दावे के साथ शेयर की जा रहा है। कर्नल नवजोत सिंह का निधन ढाई साल पहले ही हो चुका है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button