ताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या कन्हैयालाल के हत्यारों की गिरफ़्तारी के विरोध में भीड़ ने पुलिस कांस्टेबल के गर्दन पर तलवार से किया वार? जानिए पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या कन्हैयालाल के हत्यारों की गिरफ़्तारी के विरोध में भीड़ ने पुलिस कांस्टेबल के गर्दन पर तलवार से किया वार? जानिए पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर कन्हैयालाल की हत्या से संबंधित एक सन्देश शेयर किया जा रहा। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कन्हैयालाल के हत्यारों की गिरफ़्तारी पर भीड़ ने विरोध किया और इस दौरान भीड़ ने एक पुलिस कांस्टेबल संदीप की गर्दन पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया।

फेसबुक पोस्ट में हिंदी भाषा में लिखा गया है,’ राजसमंद में कन्हैयालाल के आतंकी हत्यारों की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए भीड़ ने तलवार से एक कांस्टेबल संदीप की गर्दन पर हमला कर दिया था। अभी कांस्टेबल संदीप की हालत गंभीर है

 

 

फेसबुक पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को पढ़ने पर हमे इसके गलत होने की आशंका हुई। सच्चाई जानने के लिए हमने वायरल पोस्ट की पड़ताल की। खोज के दौरान सबसे पहले हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें अमर उजाला की वेबसाइट पर इस मामले से जुड़ी एक खबर प्राप्त हुई।

 

 

लेख के मुताबिक कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में उदयपुर से सटे राजसमंद में बवाल हो गया था। जिले के भीम इलाके में एक युवक ने पुलिस कांस्टेबल पर तलवार से हमला किया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को अजमेर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल संदीप चौधरी कोमा में चले गए हैं। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने उपद्रव कर रहे करीब 40 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

लेख के सारांश के अनुसार उदयपुर से सटे राजसमंद में कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान किसी ने भीड़ से पुलिस कांस्टेबल संदीप पर हमला कर दिया। इसी से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था।

प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें राजस्थान पुलिस का भी एक ट्वीट प्राप्त हुआ, जहां जानकारी दी गयी है कि वायरल पोस्ट में दी जा रही जानकारी झूठी है। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि कांस्टेबल संदीप पर हमला करने वाले आरोपी उसी समुदाय से हैं जिससे संदीप है।

इसके बाद हमने गूगल पर खोजना शुरू किया कि कॉन्स्टबल संदीप पर हमला करने वाले आरोपियों का क्या नाम है। इसके बाद दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर लेख मिला। लेख के मुताबिक कांस्टेबल संदीप पर हमला करने वाले आरोपियों का नाम सुरेंद्र सिंह और बलवंत सिंह है। जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से पता चला कि कन्हैयालाल की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने पर भीड़ ने कांस्टेबल संदीप पर वार नहीं किया, बल्कि कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में राजसमंद में प्रदर्शन के दौरान संदीप पर हमला हुआ है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button