NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: BKU नेता राकेश टिकैत पर माइक से हमला करते हुए शख्स का यह वीडियो वर्तमान का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: BKU नेता राकेश टिकैत पर माइक से हमला करते हुए शख्स का यह वीडियो वर्तमान का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहे जिसमें भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत को एक प्रेस वार्ता करते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक मंच पर बैठे BKU नेता राकेश टिकैत पर माइक से हमला कर देता है, इसके साथ ही एक दूसरा व्यक्ति राकेश पर स्याही फेंक देता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राकेश टिकैत पर हालिया दिनों में किसी ने हमला किया और स्याही फेंक दी।

फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “अब “राकेश डकैत” का मंच पर सार्वजनिक “सम्मान” किसने कर दिया भाई ? भाई ने तो मौज करवा दी !

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई जिसके बाद हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमनें सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम खोजना शुरू किया।

खोज के दौरान हमें सबसे पहले वायरल वीडियो Rohit Pratap नामक फेसबुक पेज पर मिला, जिसे मई 30, 2022 को अपलोड किया गया था।

हालांकि उपरोक्त पोस्ट में वायरल वीडियो की कोई खास जानकारी नहीं मिली, लेकिन प्राप्त पोस्ट से यह साफ़ हो गया कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।

इसके बाद वायरल वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें News Tak के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो मिला। जिसे मई 30, 2022 को अपलोड किया गया था।

उपरोक्त प्राप्त वीडियो के मुताबिक वायरल वीडियो मई 30, 2022 के दौरान का है, जहां बेंगलुरु में राकेश टिकैत पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पहले टिकैत पर माइक से हमला किया गया। इसके बाद दूसरे शख्स ने उन पर स्याही फेंक दी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button