फैक्ट चेक: लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गगन बरार की तस्वीर को गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गोल्डी बरार की बताकर हुई वायरल

फैक्ट चेक: लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गगन बरार की तस्वीर को गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गोल्डी बरार की बताकर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक व्यक्ति की तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड की जिम्मेदारी लेने वाला आरोपी व लरेन्स बिश्नोई गैंग का करीबी गोल्डी बरार है। फेसबुक पर तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि,’सिद्धू मुससेवाला की हत्या की जिम्मेवारी कनाडा रह रहे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली। बोला हमारे साथियों के खिलाफ कारवाई में था इसका हाथ और हमारे खिलाफ चल रहा था।’

फेसबुक पर वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमें पता चला कि वायरल तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति गोल्डी बरार नहीं बल्कि उसका साथ गगन बरार है।
वायरल तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति गोल्डी बरार है इस बात का सच जानने के लिए हमने गूगल पर गोल्डी बरार की तस्वीर को खंगालना शुरू किया। जिसके बाद खोज के दौरान हमें NDTV की वेबसाइट पर मई 30, 2022 को छपा एक लेख मिला। लेख में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी गोल्डी बरार की तस्वीर भी प्रकाशित की गयी थी।

उपरोक्त प्राप्त लेख से पता चला कि वायरल तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति गोल्डी बरार नहीं है बल्कि कोई और है। जिसके बाद हमने यह पता लगाने के लिए खोजना शुरू किया कि वायरल तस्वीर में दिख रहा शख्स कौन है? इस बात का पता लगाने के लिए हमने वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया।
जिसके बाद हमें dariyanews नामक वेबसाइट पर अप्रैल 05, 2021 को छपा एक लेख मिला। जहां वायरल पोस्ट वाली तस्वीर शेयर कर जानकारी दी गयी है कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति लयरेंस बिश्नोई का करीबी गगन बरार। जिसे पंजाब पुलिस ने साल 2021 के दौरान हिमाचल के कसौल से गिरफ्तार किया था।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल और बारीकी से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें पंजाब पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट मिला, जहां वायरल तस्वीर की जानकारी मिली। पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया गया है कि तस्वीर में दिखने वाला व्यक्ति लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गगन बरार है।
In a joint operation of Organised Crime Control Unit (#OCCU) & Counter Intelligence Units of @PunjabPoliceInd & @himachalpolice, Gangster Lawrence Bishnoi & Canada-based, Goldy Brar's main associate Gagan Brar arrested from #Kasol in Himachal pic.twitter.com/Me8nV0EvXl
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 5, 2021
पड़ताल के दौरान हमें उपरोक्त मिले तथ्यों से पता चला कि तस्वीर में दिखने वाला शख्स दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला आरोपी गोल्डी बरार नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक दूसरा करीबी गगन बरार है।






Wow that was strange. I just wrote an very long comment but
after I clicked submit my comment didn’t appear. Grrrr…
well I’m not writing all that over again. Regardless,
just wanted to say fantastic blog!