NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: साल 2024 में भारतीय नोटों से नहीं सजाया गया भगवान गणेश का पंडाल, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: साल 2024 में भारतीय नोटों से नहीं सजाया गया भगवान गणेश का पंडाल, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो भगवान गणेश के पंडाल का है, जिसे भारतीये नोटों और सिक्कों से सजाया गया है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस साल गंदेश चतुर्थी के आवास पर बेगंलुरु में एक गणेश पंडाल को भारतीय रुपए के नोटों से इस तरह से सजाया गया है। जिसमें करीब 90 लाख रुपये लगाए गए हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर करा हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “बेंगलुरु में एक गणेश पंडाल की सजावट भारतीय नोटों की करेंसी से की गई है। पंडाल में तकरीबन 90 लाख रुपए के नोट लगाए गए हैं, सजावट में करीब ढाई करोड़ खर्च किए गए हैं।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल की, सबसे पहले हमने गूगल पर वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर लेंस टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें ABP न्यूज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो से मेल एक दूसरा वीडियो मिला जिसे सितंबर 19, 2023 को अपलोड किया गया था।

उपरोक्त यूट्यूब वीडियो के मुताबिक साल 2023 के दौरान बंगलुरु के जेपी नगर में स्थित श्री सत्यगणपति मंदिर के परिसर को गणेश चतुर्थी के मौके पर को 2 करोड़ 75 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया था। इसके साथ ही बताया गया है कि इसे 150 कारीगरों ने करीब 20 दिनों में इसे सजाया था। वीडियो में बताया गया है कि मंदिर को हर साल नए तरीके की सजावट के लिए जाना जाता है।

वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ANI द्वारा सितंबर 18, 2022 को किए गए एक ट्वीट में भी मिला। यहाँ भी जानकारी दी गयी है कि बंगलुरु के जेपी नगर में स्थित श्री सत्यगणपति मंदिर के परिसर को गणेश चतुर्थी के मौके पर भारतीय करेंजी के नोटों से सजाया गया था। इनमें 10, 20, 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के नोटो का उपयोग किया गया था।

पड़ताल के दौरान भारतीय नोटों से सजे भगवान गणेश के पंडाल का यह वायरल वीडियो हालिया दिनों का नही बल्कि साल 2023 के दौरान का है। जहां बंगलुरु के जेपी नगर में स्थित श्री सत्यगणपति मंदिर के परिसर को गणेश चतुर्थी के मौके पर को 2 करोड़ 75 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया था।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button