फैक्ट चेक: आप नेता आतिशी मार्लेना द्वारा स्कूल के उद्धघाटन के इस वीडियो में नहीं है कोई धार्मिक नारे का एंगल, फर्जी दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

फैक्ट चेक: आप नेता आतिशी मार्लेना द्वारा स्कूल के उद्धघाटन के इस वीडियो में नहीं है कोई धार्मिक नारे का एंगल, फर्जी दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके एक भाषण के दौरान का है, जहां कुछ लोगों को किसी बात को लेकर उनका विरोध करते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि जब आतिशी ने श्री राम कॉलोनी में जय श्री राम बोलकर अपना भाषण शुरू किया तो वह बैठे समुदाय विशेष के लोगों ने इसका जमकर विरोध किया।
फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “दिल्ली की *आम आदमी पार्टी* की मंत्री *आतिशी मार्लेना* जब श्री राम कॉलोनी में गई तब उन्होंने अपना भाषण जैसे ही जय श्री राम बोलकर शुरू किया तो तुरंत वहां बेठे मुसलमानों की भीड़ उठी हंगामा किया कि आपने *जय श्री राम क्यों बोला…??* *फिर क्या, आतिशी मार्लेना ने तुरंत माफी मांग ली।* *फिर नौटंकी करते हुए आज अपने आप को राजा भरत बता रही है और केजरीवाल को राजा राम और उनकी मुख्यमंत्री वाली कुर्सी खाली रख कर दूसरी कुर्सी पर बैठ कर राज काज करने का ढोंग कर रही हैं।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक जानकारी के साथ वायरल किया जा रहा है।
वायरल वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही जानकारी की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो में दिख रही इमारत से मेल खाती दो तस्वीरें हमें PIKU नामक ट्विटर पोस्ट में मिला। जिसे मार्च 09, 2024 को पोस्ट किया गया था। पोस्ट के मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रही इमारत दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के एक सरकारी स्कूल का है, जिसका अभी हाल ही कुछ दिन पहले ही तत्कालीन दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने उद्घाटन किया था।
An inauguration ceremony at Shree Ram Colony, Khajuri Khas, North East Delhi…
Dekh Rhe Ho Bhakto Ye Delhi ka Sarkari School Hai..
Thanks to @ArvindKejriwal @AtishiAAP pic.twitter.com/w25imG0bIs— Piku (@RisingPiku) March 9, 2024
उपरोक्त प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें सबसे पहले आतिशी मार्लेना के फेसबुक पर एक पोस्ट मिली जहां दिल्ली के श्रीरामं कॉलोनी में एक स्कूल के उद्घाटन की जानकारी दी गयी थी। पोस्ट में बताया गया था कि मार्च, 2024 में आतिशी मार्लेना ने दिल्ली के श्री राम कॉलोनी में एक स्कूल का उद्घाटन किया था।

इसके बाद हमने इस उद्धघाटन समारोह के वीडियो को भी खंगालना शुरू किया। इस दौरान वायरल वीडियो वाले स्कूल के उद्घाटन समारोह का वीडियो Directorate of Education GNCT of Delhi नामक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे मार्च 09, 2024 को अपलोड किया गया था। यहाँ हमने गौर किया कि आप नेता आतिशी मार्लेना ने अपने भाषण की शुरुआत ‘भारत माता की जय’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘वन्दे भारत’ जैसे नारों से की। इस दौरान उन्होंने कहीं भी जय श्री राम का नारा नहीं लगया।
https://www.youtube.com/watch?v=6v8p1bT62ao&t=58s
अब चूंकि वायरल वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि आतिशी ने अपना भाषण जय श्री राम बोलकर शुरू किया था, लेकिन प्राप्त वीडियो में उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय श्री राम के नारे से नहीं की, इसलिए विवाद किस बात पर हुआ यह जानने के लिए हमने प्राप्त वीडियो को और आगे तक देखा करीब 41 मिनट और 15 सेकंड तक प्राप्त वीडियो को देखने के बाद हमें वायरल वीडियो वाले हिस्से से मेल खाता एक वाकया होते हुए दिखा। जहां मच के सामने बैठे हुए लोग आतिशी मार्लेना की किसी बात का विरोध करते हुए सुनाई दिए।
इस दौरान लोगों की आवाजों के बीच आतिशी कहती हैं, “क्या हो गया भाई साहब, बैठ जाइए.” इसके बाद एक शख्स स्टेज पर आकर आतिशी को एक नोट देता है, और कहता है, “ये स्कूल श्रीराम कॉलोनी का है, खजूरी-खास की जगह श्रीराम कॉलोनी बोल दीजिए.” इसके बाद आतिशी श्रीराम कॉलोनी के लोगों से माफी मांगते हुए अपनी गलती सुधारती हैं और लोग तालियां बजाने लगते हैं।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो को भ्रामक जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है। लोगों ने आतिशी मार्लेना की विरोध एक कॉलोनी के गलत नाम लेने पर किया था न कि ‘जय श्री राम’ के नारे की वजह से।






This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place
Great information shared.. really enjoyed reading this post thank you author for sharing this post .. appreciated
I just like the helpful information you provide in your articles
I am truly thankful to the owner of this web site who has shared this fantastic piece of writing at at this place.
Hall of fame, greatest players and their career achievements celebrated