फैक्ट चेक: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहों का जानें पूरा सच, फर्जी दावा हुआ वायरल

फैक्ट चेक: क्या अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से बच्चन तलाक, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया और कुछ समाचार प्लेटफार्मों पर एक दावा तेजी से शेयर हो रहा है कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, ने तलाक ले लिया है। फेसबुक पर वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि “Abhisheikh Has Confirmed His Divorce From Aishwaria After 17 Years Of Marriage Their Daughter Will Not Be Residing With The Bachan Family”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट फर्जी है।
इस दावे की सच्चाई की जांच करने के लिए, हमने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनके प्रवक्ताओं से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। अभिनेता अभिषेक बच्चन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगालने पर हमने जाना कि यहाँ उन्होंने वायरल पोस्ट से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी है।
इसके साथ ही हमने अभिनेता अभिषेक बच्चन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी खंगाला। यहाँ भी उनके तलाक की कोई जानकारी नहीं दी गयी थी।
इसके बाद हमने अभिनेत्री व उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी खंगाला। वहां भी वायरल पोस्ट से संबंधित कोई पोस्ट नहीं अपलोड की गयी थी।
इसके साथ ही हमें ABP न्यूज़ की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, जिसे अगस्त 12, 2024 को अपलोड किया गया था। लेख में दी गयी जानकारी के मुताबिक अभिषेक बच्चन से जब एक मीडिया इंटरव्यू में उसने उनकी पत्नी से तलाक के बारे में पुछा गया तो उन्होंने “सबसे पहले अपनी अंगूठी दिखाई और क्लियर किया कि वह अभी भी शादीशुदा हैं। अभिषेक ने ये भी कहा कि चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और एक सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है. अभिषेक ने कहा, “मुझे इस बारे में आपसे कुछ भी नहीं कहना है. दुख की बात है कि आप सभी ने पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है।”

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबर पूरी तरह से गलत है। यह केवल एक अफवाह है जो बिना किसी ठोस आधार के फैलाई जा रही है।






how much are steroids
References:
git.17pkmj.com
anabolika und hgh kaufen
References:
pmsss.in