Fact Check: भारत ने नहीं किया पाकिस्तान पर हवाई हमला, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

Fact Check: भारत ने नहीं किया पाकिस्तान पर हवाई हमला, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो
भारत पाकिस्तान के तनाव को हवा देते हुए इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो चुका है और वीडियो में यह दिखाया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है. भारत द्वारा पाकिस्तान में मौजूद कुछ इमारत पर हवाई हमला किया और उसे निस्तो नाबूत कर दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के कैप्शन पर लिखा है, “ईंट का जवाब पत्थर से, अबभारत का स्वागत नहीं करेगा पाकिस्तान”

इस वीडियो को अप्रैल 26, 2025 को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया.
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है
हमने इस वीडियो को देखा और जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे का साथ शेयक किया जा रहा है. इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने खोज बीच शुरू की. सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया. इस खोज में हमें Instagram का एक वीडियो मिला, जो मार्च 23, 2025 का था जिसके कैप्शन में साफ देखा जा सकता है कि यह वीडियो Gaza का है.

इतना ही नहीं हमें कुछ और वीडियो प्राप्त हुए जो अप्रैल 26, 2025 के नहीं थे. हमें एक और वीडियो मिला जो अप्रैल 8, 2025 को पोस्ट किया गया था. जिसके कैप्शन में भी लिखा था कि यह वीडियो Palestine Gaza का है. जिससे यह तय हो गया कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायलर हो रहा है.

खोज के दौरान मिले तथ्यों से हमने यह जाना कि यह वायरल वीडियो पाकिस्तान का नहीं है और ना ही भारत ने पाकिस्तान पर इस तरह का कोई हमला किया है. बल्कि यह वीडियो Palestine Gaza का है, जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.





