Fact Check: पाकिस्तान पर भारत द्वारा मिसाइल हमले का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हु्आ वायरल

Fact Check: पाकिस्तान पर भारत द्वारा मिसाइल हमले का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हो रहा वायरल
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही जंग की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल से हमला कर दिया है. वीडियो में दिखाया गया है कि भारत ने पाकिस्तान में मौजूद एक बिल्डिंग पर मिसाइल से हमला करके उसे ध्वस्त कर दिया. यहां पर लिंक दी गई है जिसे क्लिक करके आप वीडियो देख सकते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “Pakistan per live hamla 6baj 40min par”. Instagram पर यह वीडियो अप्रैल 25, 2025 का बताया जा रहा है.

फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है
हमने इस वीडियो को देखा और जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे का साथ शेयक किया जा रहा है. इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले इसकी तस्वीर को गूगल लेंस पर डाला और उसके जरिए सच्चाई को खोजना शुरू किया. इस खोज में हमें X का एक वीडियो मिला, जो नवंबर 15, 2024 का था जिसकी कैप्शन में लिखा था, “A building hit by an Israeli strike in Tayyouneh”

इस पोस्ट में वीडियो देखने के बाद हमे यह यकीन हुआ की यह वायरल वीडियो अप्रैल 25, 2025 का नहीं है बल्कि पुराना वीडियो है जिसे भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है. फिर हमने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को और भी बारीखी से खोजा. हमने वीडियो की क्लिप को अलग अलग भाग में तोड़ा तो हमारे हाथ एक और सबूत लगा जो हूबहू इस वीडियो से मेल खाता था. हमें X पर एक और पोस्ट मिला जिसे @iraninarabic_ir नामक हैंडल से नवंबर 15, 2024 को ही पोस्ट किया गया था.
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, “Video | The moment the Israeli occupation targeted a residential building in the Tayouneh area of the Lebanese capital, Beirut.”

इसके अलावा भी हमें इंटरनेट पर कई ऐसे सबूत मिले जिससे यह साबित होता है कि यह वीडियो भ्रामक रूप से हालिया दिनों का बताकर सोशल मीडियो पर शेयर किया जा रहे हैं.
खोज के दौरान मिले तथ्यों से हमने यह जाना कि यह वायरल वीडियो अप्रैल 25, 2025 का नहीं है और ना ही यह पाकिस्तान के हालिया दिनों का है बल्कि यह वीडियो Tayouneh का है और पुराना है का है, जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.





