Grok के दुरुपयोग पर एलन मस्क की चेतावनी, अवैध कंटेंट बनाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क ने प्लेटफॉर्म के एआई टूल Grok के गलत इस्तेमाल को लेकर यूज़र्स को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि Grok की मदद से अगर कोई अश्लील या गैरकानूनी कंटेंट बनाता है, तो उसके खिलाफ वही कार्रवाई होगी जो सीधे ऐसे कंटेंट को X पर अपलोड करने वालों पर की जाती है।
We take action against illegal content on X, including Child Sexual Abuse Material (CSAM), by removing it, permanently suspending accounts, and working with local governments and law enforcement as necessary.
Anyone using or prompting Grok to make illegal content will suffer the… https://t.co/93kiIBTCYO
— Safety (@Safety) January 4, 2026
दरअसल, हाल के दिनों में Grok के जरिए आपत्तिजनक और अवैध तस्वीरें बनाए जाने को लेकर काफी आलोचना हो रही थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने कहा कि Grok कोई खुद से काम करने वाला सिस्टम नहीं है, बल्कि यह यूज़र के निर्देशों पर ही काम करता है।
मस्क ने उदाहरण देते हुए कहा कि Grok एक पेन की तरह है। जैसे पेन से क्या लिखा जाएगा, यह इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति पर निर्भर करता है, वैसे ही एआई से क्या बनाया जाएगा, उसकी जिम्मेदारी भी यूज़र की ही होती है, न कि टूल की। उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग Grok का इस्तेमाल गैरकानूनी कंटेंट बनाने के लिए करेंगे, उन्हें किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी और कानून के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





