Election Results 2026 LIVE: बंगाल में BJP की जोरदार बढ़त, असम में NDA आगे, केरल-तमिलनाडु में कड़ा मुकाबला

Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के अनुसार पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी। शुरुआती रुझानों में कई राज्यों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है और तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है।
TOP UPDATES

- बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा 45 से ज्यादा सीटों पर बढ़त के साथ तृणमूल को कड़ी टक्कर दे रही है
- असम में भाजपा मजबूत स्थिति में, कई सीटों पर शुरुआती बढ़त
- तमिलनाडु में DMK 48 सीटों पर आगे, विजय की TVK 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए
- केरल में कांग्रेस को बढ़त, शुरुआती रुझानों में UDF आगे
- चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार असम में भाजपा 24 सीटों पर, केरल में कांग्रेस 39 सीटों पर आगे
- तमिलनाडु में ईवीएम वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझान तेजी से बदल रहे हैं
- पुडुचेरी में AINRC शुरुआती रुझानों में आगे

- असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी सीट से शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं, राज्य में भाजपा आगे दिख रही है
- पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर, भाजपा कुछ सीटों पर बढ़त में
- भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी शुरुआती रुझानों में आगे, जहां उनका मुकाबला ममता बनर्जी से है
- केरल में शुरुआती रुझानों में CPI(M) और कांग्रेस के बीच मुकाबला, दोनों दलों को बढ़त मिलती दिख रही है
- तमिलनाडु की कुछ सीटों पर शुरुआती रुझान सामने, अलग-अलग दलों को बढ़त
मतगणना प्रक्रिया कैसे होती है
चुनाव आयोग की तय प्रक्रिया के अनुसार मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों से होती है। इसके बाद ईवीएम मशीनों के वोटों की राउंड-वाइज गिनती की जाती है। हर राउंड के बाद आधिकारिक आंकड़े जारी किए जाते हैं, जिससे रुझान लगातार बदलते रहते हैं।
किन राज्यों में हो रहा है मुकाबला
इस बार पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव हुए हैं। कुछ राज्यों में मुकाबला सीधा है, जबकि कई जगहों पर त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।
कब तक आएंगे नतीजे
आमतौर पर सुबह के शुरुआती घंटों में रुझान आने लगते हैं और दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाती है। अंतिम नतीजे शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।
चुनाव क्यों हैं अहम
इन चुनावों को 2026 के राजनीतिक परिदृश्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इनके नतीजे राज्यों की सत्ता के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय कर सकते हैं।





