ताज़ा खबरें

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने घर ED का छापा

नई दिल्ली: AAP विधायक अमानतुल्ला खान के बटला हाउस स्थित घर पर आज, सोमवार सुबह ED ने की छापेमारी की. इसको लेकर अमानतुल्ला ने एक वीडियो भी शेयर किया है. अपने इस वीडियो में उन्होंने दावा भी किया है कि ED उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंची है.

 

AAP विधायक अमानतुल्ला खान ने अपने वीडियो में कहा, “सर्च वॉरेंट के नाम पर ईडी वाले मुझे अरेस्ट करने आए हैं. मेरी सासू मां को कैंसर है और 4 दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ईडी के सभी नोटिस का जवाब दिया है और उन्होंने आरोप लगाया है कि उनपर फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं”.

अमानतुल्ला खान ने कहा, “वो सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि मेरी पार्टी को भी परेशान कर रहे हैं. उनका मकसद है हमें तोड़ना और हमें अलग करना. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, आप लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम टूटने वाले नहीं हैं लेकिन हम इनसे नहीं डरेंगे. मुझे कोर्ट पर यकीन है कि जिस तरह से हमें पहले इंसाफ मिला है, उसी तरह से आगे भी मिलेगा. आप जिस तरह पहले साथ रहे हैं, उसी तरह अपना साथ बनाए रखिए”.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button