विदेश

Earthquake: म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप, भूकंप से तबाही

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का भूकंप आया. यह तीसरा झटका है, इससे पहले रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था.

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई पर था. अभी तक कीसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. उत्तरी थाईलैंड और राजधानी बैंकॉक तक भूकंप के झटके महसूस किए गए, जहाँ निवासियों को इमारतों से बाहर निकलते और सड़कों पर भागते देखा गया.

 

भूकंप से तबाही मचने के बाद बैंकॉक में एहतियातन पहले ट्रेन सर्विस को अस्थायी रूप से बंद किया गया, उसके बाद अब बैंकॉक का इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया है.

 

सूत्रों के मुताबिक, बैंकॉक में जो 30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी थी, उसके अंदर कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि इसके निर्माणकार्य में 400 से ज्यादा मजदूर लगे हुए थे, जिनमें से 80 लापता हैं. मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. बैंकॉक में यह अबतक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था.

बैंकॉक में भूकंप के झटके महसूस होने पर स्थानीय लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागे. बैंकॉक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को थाई राजधानी में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई तथा संभावित हताहतों की संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button