ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में DRG जवानों ने 10 नक्सलियों को किया ढेर

सुकमा: छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा के भेज्जी इलाके में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई बड़ी मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर हो गए. नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने की. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में DRG के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए. INSAS, AK-47, SLR और कई अन्य हथियार बरामद हुए. सर्च ऑपरेशन जारी है.

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बस्तर में शांति , विकास और प्रगति का दौर लौट आया है. उन्होंने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई  देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ रहे है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button