ताज़ा खबरें

DGCA ने AIR INDIA के पायलट को किया सस्पेंड, महिला मित्र को कॉकपिट में बैठाने का है मामला

DGCA ने AIR INDIA के पायलट को किया सस्पेंड, महिला मित्र को कॉकपिट में बैठाने का है मामला

 

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया के एक पायलट के खिलाफ शख्त कार्रवाई की है। दुबई-दिल्ली फ्लाइट के एक पायलट पर सुरक्षा संबंधी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ डीजीसीए एयर इंडिया के पायलट के लाइसेंस को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही सुरक्षा से जुड़े अहम मामले में सही ढंग से और प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप में एयर इंडिया एयरलाइन पर भी पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

महिला मित्र को कॉकपिट में बैठाने का है मामला

दरअसल दिल्ली-दुबई उड़ान AI 915 के पायलट ने नियमों का उल्लंघन किया था। बीते 27 फरवरी को दुबई से दिल्ली की फ्लाइट में पायलट ने अपनी महिला मित्र को फ्लाइट की कॉकपिट ने बैठाया था। इस मामले में डीजीसीए ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए सख्त कार्रवाई की है। डीजीसीए के मुताबिक, पायलट तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि को-पायलट को चेतावनी दी गई है। अभी इस मामले की एयर इंडिया भी जांच कर रही है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button