हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें

New Delhi: हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है। Delhi Traffic Police ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से पहले से प्लानिंग करने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के आसपास 1 और 2 अप्रैल को भारी भीड़ उमड़ सकती है, जिससे आसपास के रास्तों पर जाम की स्थिति बन सकती है।
कब और कहां रहेगा असर
ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 1 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक और 2 अप्रैल को पूरे दिन ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है।<
TRAFFIC ADVISORY
In view of Hanuman Janmotsav at Marghat Wale Baba Hanuman Mandir on 01.04.2026 & 02.04.2026, traffic may be affected in the nearby stretches.
Timings:
-01 April: 2:00 PM – 11:00 PM
-02 April: Entire day📍 Diversions may apply at:
Rail Chhatta Chowk, Subhash… pic.twitter.com/mNkijG2KSg— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 1, 2026
इस दौरान रेल छत्ता चौक, सुभाष कट, जीपीओ चौक, केला घाट, आयरन ब्रिज, बुलेवार्ड रोड-लोथियन रोड टी-पॉइंट और रिंग रोड (मंकी ब्रिज) जैसे इलाकों में डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं।
लोगों के लिए सलाह
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन रास्तों से बचें और यात्रा से पहले अपना रूट प्लान कर लें, खासकर आईएसबीटी और ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
साथ ही, मेट्रो और बस जैसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि ट्रैफिक दबाव कम किया जा सके।
ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।





